script

सूकरों के आतंक से नगरवासी हो रहे परेशान

locationबालाघाटPublished: Nov 13, 2019 09:12:47 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

स्वच्छ भारत मिशन को नपं लगा रही पलीता

सूकरों के आतंक से नगरवासी हो रहे परेशान

सूकरों के आतंक से नगरवासी हो रहे परेशान

बालाघाट. कटंगी में स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने और साफ-सुथरा व सुंदर शहर बनाने के लिए सूकर मुक्त नगर बनाने की नगर परिषद की योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। नगर में आज भी यहां-वहां बड़़ी संख्या में सूकर विचरण करते आसानी से देखी जा सकता है। मगर, नगर परिषद इन सूकरों और इनके मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे शहर में गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं खासतौर से बच्चों में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जागरूक नागरिकों के द्वारा कई बार नगर परिषद में शिकायत कर सूकरों की रोकथाम की मांग की गई है लेकिन जवाबदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। गौरतलब हो कि शहर के वार्ड क्रमांक 3, 4 और 5 में सबसे अधिक सूकरों का आतंक है। इन्हें पकडऩे के लिए कुछ महीने पहले नगर परिषद ने एक अभियान चलाया था। सूकर पालकों को नोटिस जारी किए थे। इसके साथ ही कार्रवाई कर सूकरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया था। वहीं नोटिस के बाद मालिकों ने सूकरों को कैद में रखना शुरू भी कर दिया था। परंतु अब नपा का अभियान रूक गया तो फिर सूकरों को विचरण करते देखा जाने लगा है।
ज्ञात हो कि स्वच्छ भारत अभियान की रैंकिग मेंं जब नगर परिषदों को भी जोड़ा गया तब तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शहर की सड़कों और गलियों में घूम रहे सूकरों को पकड़कर जंगल में छोडऩे की कार्रवाई की थी। इसके साथ ही सूकर मालिकों को नसीहत दी थी कि अगर शहर में सूकर घुमते दिखाई दिए तो मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसका असर कुछ दिनों तक दिखाई भी दिया। मगर, अब समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। नगर परिषद इन सूकरों पर रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि कुछ दिनों पहले सूकरों को पकडऩे के नाम पर महज खानापूर्ति की गई थी। सूकरों के आतंक से शहर के लोगों को परेशानी हो रही है। उधर, नगर परिषद के जवाबदारों का कहना है कि सूकर पकडऩे का काम जारी है। जल्द ही समस्या से निजात मिलेगी। बता दें सूकरों की वजह से सर्वाधिक परेशानी सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों और मरीजों को झेलनी पड़़ती है। शाम ढलते ही अस्पताल परिसर में सूकरों का झुण्ड दिखाई देता है। सूकरों की समस्या बढऩे से लोगों ने कई बार नप कार्यालय को शिकायत भी दी है। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आज नगर में चहुंओर सूकरों का आतंक फैला हुआ है। सूकरों की बढ़ती संख्या को देखकर अब नगर में रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जगह-जगह आवारा सूकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। कीचड़ गंदगी में यह विचरण करते है।

ट्रेंडिंग वीडियो