script

रक्तदान के साथ प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प

locationबालाघाटPublished: Sep 23, 2019 07:54:08 pm

Submitted by:

mukesh yadav

भाजपा ने सफलता पूर्वक मनाया सेवा सप्ताह

रक्तदान के साथ प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प

रक्तदान के साथ प्लास्टिक मुक्ति का लिया संकल्प

बालाघाट। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में पूरे देश में जोर-शोर से संकल्पों के साथ मनाया। इसी कड़ी मे सेवा सप्ताह के अवसर पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले रोपित पौधों के संरक्षण के लिए उनके आस-पास की खरपतवार की सफाई की। इसे के साथ निकटतम क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान कर नए पौधों का रोपण भी किया। गौरतलब रहे भाजपा सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान, बाढ़ पीडि़त की सेवा, फल पाठ्य पुस्तक वितरण, प्लास्टिक मुक्ति और जल संरक्षण के निहितार्थ कार्यक्रमों को जन सहयोग से जगह- जगह चलाया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने खुले में शौच से मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त भारत और शुद्ध जल युक्त भारत की अभिकल्पना की है। उसे साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह में श्रम सेवा की। ताकि हमारी स्वच्छ-स्वस्थ धरा सदा सर्वदा हरी और नीर भरी रहे।
इनका रहा विशेष योगदान
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, भुवन राहंगडाले, हेमन्द्र क्षीरसागर, सुधीर चौधरी, संतोष शुक्ला, जितेंद्र चौधरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र भारद्वाज, मोनू श्रीवास्तव, मनोज पारधी, रामेश्वर कटरे, भूपेंद्र सुहागपूरे, संजू ब्रम्हे, रमाकांत डहाके, मोनू गौरव श्रीवास्तव, राजेश गोमासे, विक्की पालेवार, सचिन चौधरी, वकील वाधवा, सुशील वाजपेई, सोनू कसार, सिद्धार्थ वाजपेई, जितेंद्र गौतम, वीरेंद्र सोनवाने, आलोक डहरवाल, मोनिल जैन, भीवराम डाहरे और सहदेव लिल्हारे समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और आम जनों का इस सेवा सप्ताह को सफल बनाने में योगदान रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो