scriptअपमान का बदला लेने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या | Revenge of insult murdered together with friends | Patrika News

अपमान का बदला लेने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

locationबालाघाटPublished: Feb 11, 2021 09:37:50 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपमान का बदला लेने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

अपमान का बदला लेने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

बालाघाट. थाना बिरसा अंतर्गत ग्राम मछुरदा में मंडई के दिन श्यामसिंह मरकाम की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि ग्राम मछुरदा में 6 फरवरी की रात्रि में श्यामसिंह पिता चेतु मरकाम (२६) की अज्ञात हमलावरों के द्वारा गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बैहर एएसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम गठित की। पुलिस ने घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला की दो वर्ष पूर्व गांव के बीहर सिंह धुर्वे ने अपने बेटे शिवराम के लिए मृतक श्यामसिंह मरकाम की बहन का रिश्ता माँगा था। जिस पर मृतक श्यामसिंह ने मंगनी के बाद अपनी बहन का रिश्ता बीहर सिंह के लड़के से देने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर बीहर के भतीजे सुद्धू धुर्वे से श्याम सिंह के बीच कहा सुनी भी हुई थी। घटना के एक साल बाद इस मामले के मुख्य आरोपी सुद्धू धुर्वे के बड़े पिता बीहर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन सुद्धू धुर्वे अपने बड़े पिता की मृत्यु को हत्या मानता था और श्यामसिंह को इसके लिए जिम्मेदार मानता था। इन्हीं दो कारणों से वह मन ही मन श्यामसिंह मरकाम की हत्या की योजना बना रहा था। इसके लिए सुद्धू धुर्वे ने अपने करीबी दोस्त रमेश धुर्वे निवासी ग्राम गठिया का सहारा लिया। जिसने उसे रमेश की हत्या को अंजाम देने के लिए ग्राम चिलकोना के अनूप उर्फ विनोद मसराम (२०) व उसके एक अन्य साथी को सुद्धू से मिलवाया। जिनसे 4 हजार रुपए में श्यामसिंह की हत्या के लिए बात हुई और हत्या के लिए मंडई के दिन को चुना गया। ताकि भीड-भाड़ के दिन हत्या किसने किया इस बात का किसी को शक न हो। हत्या के दिन रमेश दोनों को मछुरदा मंडई लेकर आया और उन्हें सुद्धू धुर्वे से मिलवाया। जिसके बाद सुद्धू धुर्वे, अनूप उर्फ विनोद मसराम और उसके एक साथी ने रात 12-1 बजे तीनों मिलकर श्याम सिंह की हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुद्धू धुर्वे निवासी मछूरदा, अनूप उर्फ विनोद को हत्या करने तथा रमेश धुर्वे को हत्या की साजिश में सहयोग करने के लिए धारा 450, 302, 120बी, 34 भादवि के तहत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिसकी शीघ्र ही गिरफतारी होने की सम्भावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो