scriptअंतर्राष्टीय स्तर पर गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में सुन्दरम का चयन | Selection of Sundry in Gilli Danda competition at the international le | Patrika News

अंतर्राष्टीय स्तर पर गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में सुन्दरम का चयन

locationबालाघाटPublished: Dec 24, 2018 12:57:25 pm

Submitted by:

mukesh yadav

नेपाल के पोखरा में आयोजित प्रतियोगिता में होगा शामिल

gilli danda

अंतर्राष्टीय स्तर पर गिल्ली डंडा प्रतियोगिता में सुन्दरम का चयन

बालाघाट. मप्र गिल्ली डंडा एसोसिएशन द्वारा चयनित छात्र सुन्दरम ज्ञानसिंह धुर्वे राष्ट्रस्तर पर भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर नेपाल पोखरा में गिल्ली डंडा खेल का हुनर दिखाएगा। जिसमें पांचवी राष्ट्रीय गिल्ली डंडा प्रतियोगिता जो प्रदेश के बालाघाट जिले में हुई थी। जिसमें राष्ट्रस्तर पर जूनियर टीम में सुन्दरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मध्यप्रदेश एवं इंडिया फेडरेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर मध्यप्रदेश संस्था अध्यक्ष अनिल धुवारे, सचिव संतोष पारधी के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षक योगेन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा इंडिया टीम मे २७ दिसम्बर को बालाघाट के लिए दोपहर 12 बजे से गोंदिया प्रस्थान कर गोंदिया से भुसावल के लिए प्रस्थान होगा। भुसावल में गिल्ली डंडा खेल केम्प में सम्मिलित होकर 28 दिसम्बर को इंडिया टीम के साथ भुसावल से नेपाल प्रस्थान कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। उक्त प्रतियोगिता 31 दिसम्बर से २ जनवरी तक नेपाल के पोखरा में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, भूटान, बांग्लादेश, मलेशिया, पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान, श्रीलंका के खिलाड़ी शामिल होंगे।
बालाघाट मप्र से प्रथम बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला छात्र सुन्दरम धुर्वे की सफलता के लिए प्रतियोगिता अध्यक्ष सुधीर माहुले, उपाध्यक्ष रविन्द्र भाटिया, संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय हरिनखेड़े, सहसचिव चन्द्रकान्त पिपलेवार, कार्यकारी सदस्य मकरन्द अंधारे, लव कुमार नगपुरे, जिला खेल विभाग कराते प्रशिक्षक सचिन्द्र कृष्णनन, नपा स्कूल प्राचार्य एस राहंगडाले, एस बाजपेयी, दुर्गा सौलखिया, मैदान निरीक्षक गोरेलाल हरिनखेड़े सहित अन्य ने कामना की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो