scriptशिव सा तांडव रचो तुम मोदी | Shiv Sathwa Mandava Racho Modi Modi | Patrika News

शिव सा तांडव रचो तुम मोदी

locationबालाघाटPublished: Feb 18, 2019 12:29:13 pm

Submitted by:

mukesh yadav

भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ संकल्प लेकर पुलवामा के शहीदो को दी श्रद्धाजंली

bjp news

शिव सा तांडव रचो तुम मोदी

बालाघाट। भाजपा राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 फरवरी को धरना प्रदर्शन श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपाई न े शहर के आम्बेडकर चौक में धरना देकर कश्मीर के पुलवामा में घटित आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लडऩे के साथ ही आतंकवाद को जड़मूल से समाप्त करने का संकल्प लिया।
संकल्प धरना प्रदर्शन के बाद श्रद्धाजंली सभा में भाजपा के वक्ता जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लता एलकर ने एक पंक्ति को दोहराते हुए कहा कि शिव सा तांडव रचो तुम मोदी। पुलवामा घटना के बाद से देश आक्रोशित है और देश अब आतंकवाद का हल चाहता है। सांसद बोधसिंह भगत न कहा कि पुलवामा घटना के खिलाफ सरकार ने सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। देश की जनता शुभघड़ी का इंतजार करें।
संकल्प कार्यक्रम एवं श्रद्धाजंली सभा को राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, भाजपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, राजकुमार रायजादा, डॉ योगेन्द्र निर्मल, सुरजीतसिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा वक्ताओं ने भी पुलवामा के शहीदो को श्रद्वाजंली दी। इस दौरान भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ संकल्प भी लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो