script

सपा की जंबो जिला कार्यकारिणी की घोषणा

locationबालाघाटPublished: Sep 19, 2018 09:05:00 pm

Submitted by:

mukesh yadav

प्रदेश में 15 सालो से भाजपा की सरकार है। लेकिन जैसा प्रदेश और जिले का विकास होना था।

aamsabha

सपा की जंबो जिला कार्यकारिणी की घोषणा

बालाघाट। प्रदेश में 15 सालो से भाजपा की सरकार है। लेकिन जैसा प्रदेश और जिले का विकास होना था। वह नहीं हो सका है। बालाघाट के संदर्भ में चर्चा करें तो संपदाओं से परिपूर्ण जिला आज भी औद्योगिक विकास को तरस रहा है। यह बात आयोजित प्रेसवार्ता में सपा के युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव और बालाघाट जिला प्रभारी शिवमूर्ति सिंह राना ने कही।
नगर के एक निजी हॉटल में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत किया गया था। जिसमें प्रभारी शिव मूर्तिसिंह राणा, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, महिला नेत्री अनुभा मुंजारे और जिलाध्यक्ष महेश सहारे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में बूथ स्तर तक पार्टी को ले जाने और चुनाव में मतदाताओं को सपा के पक्ष में मतदान करवाने लिए प्रशिक्षित किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा के नाम पर सरकार, शासकीय मशीनरी और रूपयों का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदसौर घटना, झाबुआ और खैरी में बारूद विस्फोट घटना और कर्ज से परेशान किसानों की आत्महत्या के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद मांग रहे हैं लेकिन जनता अब उन्हें आशीर्वाद नहीं देगी। बल्कि इस चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाकर सत्ता से बेदखल करेगी। महिला नेत्री अनुभा मुंजारे ने कहा कि प्रदेश में बड़ रही महिला अत्याचार की घटनाओं के कारण प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित है और भाई शिवराज आशीर्वाद मांग रहे हंै।
सपा ने घोषित की जंबो जिला कार्यकारिणी
समाजवादी पार्टी के प्रभारी और जिले के नेताओं की सहमति से जिलाध्यक्ष महेश सहारे ने सपा की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा सम्मेलन में की। जिसमें उपाध्यक्ष नोकराम माहुले, रमेश बिठले, शिवलाल पटले, महासचिव विनोद पांडव, कोषाध्यक्ष भागचंद नाहर, प्रवक्ता विनोद पांडव, सचिव प्रभु नारनौरे, रवि कुथे, जीवनसिंह ठाकुर, अशोक जैन, मो वसीम, दिगंबर बिसेन, महेन्द्र दशरिए, मानिक नगपुरे, अजब कृपगए, मुरली गुर्जर बनाए गए हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य में रंजन लिल्हारे, प्रेमलाल नगपुरे, दयाल पिछोड़े,ए रामलाल नगपुरे, जगदीश सुलाखे, जदबर लिल्हारे, मुनेश्वर लिल्हारे, मदन गजबे, गणेश बिठले, अशोक गुप्ता, हरिओम हरिनखेड़े, शीला मिश्रा, उपराम बसेने, दिनेश जैन, खेलीराम बघेले, बाबा पटेल, कुंवर ठाकरे, किशन पटेल व विशेष आमंत्रित सदस्य प्रेमलाल दशरिए, गांधी लिल्हारे, कमलेश पिपलेवार, घासीराम राहंगडाले, मंगल मंडिया, बुधराम आमाडारे, श्यामसुंदर सुलाखे, सालिकराम लिल्हारे बनाए गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो