scriptआंधी-तूफान ने मचाई तबाही, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि | Storm caused devastation, heavy rain accompanied by hailstorm | Patrika News
बालाघाट

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

बालाघाट, लालबर्रा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि20 तक जारी रहेगा मौसम में बदलाव

बालाघाटMar 16, 2024 / 10:20 pm

Bhaneshwar sakure

16_balaghat_108.jpg

बालाघाट. जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली। शनिवार की शाम 5 बजे के बाद से तेज आंधी-तूफान ने जहां तबाही मचा दी। वहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आंधी-तूफान के कारण शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में पेड़ गिर गए। बिजली के तार टूट गए। जिसके कारण शहर के कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च को जहां आसमान में बदली छाई रही। वहीं शाम 4-5 बजे के बीच आंधी-तूफान चलते रही। शाम 5 बजे के बाद आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक अच्छी बारिश होने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शाम के वक्त बारिश होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विद्युत लाइन पर गिरा पेड़
नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में आंधी-तूफान के दौरान अनेक पेड़ क्षतिग्रस्त हो गई। पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के समीप एक पेड़ मुख्य विद्युत लाइन के ऊपर गिर गया। जिसके कारण शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली गुल रही। इधर, आंधी-तूफान और बारिश के बंद होने के बाद विद्युत विभाग और अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पेड़ को काटकर अलग करने का कार्य किया जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
चने से बड़े आकार के गिरे ओले
शनिवार को ही बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बालाघाट और लालबर्रा विकासखंड में चने से बड़े आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि होने से दैनिक दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। हालांकि, प्रारंभिक सूचना के आधार पर किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। ओलावृष्टि का असर फसलों पर भी पड़ा है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने भी बालाघाट जिले में 20 मार्च तक मौसम के खराब रहने की चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से जिला कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट को प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 20 मार्च तक मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान ओलावृष्टि भी होगी। अधिकतम तापमान 31.1 से 34.14 डिग्री सेल्सियस, न्यूयनतम तापमान 13.3 से 14.7 डिग्री सेल्सियस, सुबह हवा में 53 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 27 से 34 प्रतिशत नमी रहने, आने वाले दिनों में हवा कि गति लगभग 8 से 12 किलो मीटर प्रति घंटे उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम दिशा में रहने की संभावना है।

Home / Balaghat / आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो