scriptचौथे दिन भी जारी रही रोजगार सहायकों की हड़ताल | Strike by employment assistants continued for fourth day | Patrika News

चौथे दिन भी जारी रही रोजगार सहायकों की हड़ताल

locationबालाघाटPublished: Oct 19, 2019 02:04:37 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

२३ तक रोजाना चलेगा प्रदर्शन

चौथे दिन भी जारी रही रोजगार सहायकों की हड़ताल

चौथे दिन भी जारी रही रोजगार सहायकों की हड़ताल

बालाघाट. ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संगठन के आव्हान पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी रही। रोजगार सहायक ९ सूत्रीय मांगों को शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग को लेकर १६ से २३ अक्टूबर तक कलम बंद हड़ताल पर है। रोजगार सहायकों द्वारा बैहर मुख्यालय में प्रदर्शन किया जा रहा है। रोजगार सहायकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। अभी १६ से २३ अक्टूबर तक कलम बंद हड़ताल कर रहे हैं। वहीं २३ अक्टूबर को राजधानी मुख्यालय भोपाल में सभी रोजगार सहायक एकजुट होकर शक्तिप्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी रोजगार सहायकों ने बताया कि प्रदेश में सत्तासीन होने से पूर्व कांग्रेस ने रोजगार सहायकों से अनेक वादे किए थे। लेकिन आज तक उनके हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके चलते प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।
इस अवसर पर बैहर ब्लॉक अध्यक्ष डेविड शरणागत, संजय सार्वे, गोपाल धुपे, सतीश उमरे, तामेश्वर पंचतिलक, खेमचंद दीवान, श्याम सिंह चिचाम, संजय ऐड़े, दशवंत धुर्वे, दिलीप पंचेश्वर, योगेन्द्र भैरम, राकेश दीवान, सम्मल सिंह धुर्वे, गणेश खरे, विजय मेरावी सहित अन्य सभी रोजगार सहायक मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो