scriptविभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने जाना कृषि में नवाचार | Students from various schools learned innovation in agriculture | Patrika News

विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने जाना कृषि में नवाचार

locationबालाघाटPublished: Dec 13, 2019 04:44:28 pm

Submitted by:

mukesh yadav

राष्ट्रीय माध्यमिक शैक्षिक भ्रमण अभियान

विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने जाना कृषि में नवाचार

विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने जाना कृषि में नवाचार

वारासिवनी. राष्ट्रीय माध्यमिक शैक्षिक भ्रमण अभियान अंतर्गत विकासखंड वारासिवनी की विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने राजा भोज कृषि महाविद्यालय मुरझड़ एवं शासकीय मत्स्य पालन केन्द्र मुरझड़ का अवलोकन व भ्रमण किया। टिहलीबाई उत्कृष्ट विद्यालय के संयोजन एवं डीसी डहरवाल प्राचार्य के मार्गदर्शन में शाउमावि रामपायली गर्रा, हाईस्कूल थानेगांव, लिंगमारा एवं मंगेझरी के कक्षा 9 से 11 तक के करीब 207 विद्यार्थी भ्रमण में शामिल रहे।
भ्रमण के प्रांरभ में कृषि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यशाला आयोजित कर कालेज में प्रवेश की प्रक्रिया, कृषि से राष्ट्र, रोजगार की असीम संभावनाएं आदि विषयों के अंतर्गत विस्तार पूर्णक जानकारी दी गई। इसके बाद भ्रमण दल को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर जल के संरक्षण के लिए ड्रिप सिस्टम, सिंचाई हेतु स्प्रींगकलर, गायों की विभिन्न नस्लें, मुर्गीपालन अंतर्गत विशेष प्रजाति कड़कनाथ, केचुआ खाद्य, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्र जिसमें हार्वेस्टर, थ्रेसर आदि की प्रायोगिक जानकारी, नर्सरी के माध्यम से कृषि वानिकी, उन्नत सब्जियों की किस्में, मिश्रित खेती के लाभ, धान की विभिन्न किस्में तथा फसल में लगने वाले विभिन्न रोग तथा उनके निदान की व्यवहारिक एवं प्रायोगात्क जानकारी फिल्ड में जानकारी कृषि महाविद्यालय में पदस्थ प्राध्यापक डॉ प्रतिभा बिसेन एवं जयासवाल ने दी। साथ ही कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार पर भी प्रकाश डाला।
इसके बाद संपूर्ण भ्रमण दल शासकीय मत्स्य पालन केन्द्र पहुंचा जहां मत्स्य पालन केन्द्र के प्रभारी मत्स्य निरीक्षक लिल्हारे एवं उनकी टीम द्वारा मछली पालन उत्पादन, मछलियों का बीज, अंडों का उत्पादन, मछलियों का बीज, मछली पालक को मछली बीज कैसे प्राप्त होता है साथ ही स्वच्छ जल में मछली उत्पादन जैसे बिंदुओं पर व्यवहारिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई।
संपूर्ण भ्रमण के दौरान प्राचार्य डीसी डहरवाल, शिक्षक ज्ञानेन्द्र पटले, अरुण मेश्राम, कपिल अटराहे, ब्रजेश पाराशर सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इस संपूर्ण भ्रमण व अवलोकन कार्यक्रम में सहयोग के लिए कृषि महाविवद्यालय प्रबंधन एवं मत्स्य पालन प्रबंधन का भ्रमण दल ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो