scriptखाकी वर्दी में लगा दाग, एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार | Tainted in khaki uniform, ASI arrested taking bribe | Patrika News

खाकी वर्दी में लगा दाग, एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

locationबालाघाटPublished: Dec 03, 2019 09:30:47 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

किन्ही चौकी में पदस्थ है एएसआई कटरे, झगड़े के प्रकरण में एक व्यक्ति को बाहर करने मांगी थी रिश्वत

खाकी वर्दी में लगा दाग, एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

खाकी वर्दी में लगा दाग, एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

बालाघाट/किरनापुर. मंगलवार को खाकी वर्दी एक बार फिर से दागदार हो गई। दरअसल, लोकायुक्त जबलपुर पुलिस ने किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किन्ही चौकी में पदस्थ एएसआई मुरलीधर कटरे को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार की शाम करीब ७.३० बजे किन्ही गांव में की है।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र पिता तिलक सिंह सैयाम (४०) निवासी ग्राम कोदोबर्रा (किन्ही) की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक मुरलीधर कटरे पुलिस चौकी किन्ही को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पीडि़त नरेन्द्र सैयाम ने बताया कि उसका भाई समेंद्र सैयाम किसी विवाद के प्रकरण में फंसा हुआ है। इस प्रकरण से बाहर निकालने के लिए एएसआई मुरलीधर कटरे ने दस हजार रुपए के रिश्वत की मांग की थी। जिसके आधार पर ३ दिसम्बर को ७ हजार रुपए देना तय हुआ था। तय अनुसार मंगलवार को शाम करीब ७.३० बजे किन्ही गांव में सहायक उपनिरीक्षक मुरलीधर कटरे को पांच हजार रुपए प्रदान किए गए थे। इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त पुलिस उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा, निरीक्षक ऑस्कर विंडो, उपनिरीक्षक नरेश बेहरा सहित अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो