scriptसुबह वसूला टेक्स, दोपहर में विरोध के बाद बंद हुआ टोला प्लाजा | Tax collected in the morning, Tola plaza closed after protest | Patrika News

सुबह वसूला टेक्स, दोपहर में विरोध के बाद बंद हुआ टोला प्लाजा

locationबालाघाटPublished: Oct 22, 2021 10:00:22 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

वैनगंगा मजदूर यूनियन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सहित अन्य ने किया विरोधगर्रा से टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग

सुबह वसूला टेक्स, दोपहर में विरोध के बाद बंद हुआ टोला प्लाजा

सुबह वसूला टेक्स, दोपहर में विरोध के बाद बंद हुआ टोला प्लाजा

बालाघाट. शुक्रवार को एक बार फिर से बालाघाट-सिवनी मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों से टोल वसूला गया। दोपहर में विरोध के चलते फिर टोल प्लाजा को बंद करना पड़ा। विडम्बना यह है कि शासन ने केवल कमर्शियल वाहनों से टेक्स वसूलने के आदेश दिए हैं, लेकिन गर्रा टोल प्लाजा में सभी प्रकार के वाहनों से टेक्स वसूला जा रहा था। इधर, दोपहर में वैनगंगा मजदूर यूनियन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, वाहन मालिकों सहित अन्य ने इसका विरोध किया। यह विरोध प्रदर्शन अपरान्ह बाद तक चलते रहा। इस दौरान वारासिवनी एसडीएम संदीप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित आदेश पर अड़े हुए थे। बाद में एडीएम शिवगोविंद मरकाम प्रदर्शन स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के हवाले से मौखिक रुप से टोल प्लाजा बंद होने का आश्वासन दिया। इसके बाद से टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया। हालंाकि, टोल प्लाजा में वसूले जा रहे टैक्स को लेकर कलेक्टर ने अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा की है।
जानकारी अनुसार शासन के आदेशानुसार इसके पूर्व ११ अगस्त से गर्रा स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से टैक्स वसूलना शुरू किया गया था। वहीं एक बार फिर से २२ अक्टूबर से वाहनों से टेक्स वसूलने का कार्य किया जा रहा था। इसकी शुरूआत भी कर दी गई थी। जिसके चलते अलग-अलग संगठन के लोगों ने टोल प्लाजा में ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब सड़क ही नहीं बनी है तो फिर वाहनों से टेक्स क्यों वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे है, ऐसे में सड़क पर आवागमन करने का टेक्स क्यों दिया जाए। शासन पहले अच्छी तरह से सड़क का निर्माण करें उसके बाद टोल प्लाजा से टेक्स की वसूली करें। उन्होंने यह भी मांग की है कि टोल प्लाजा को गर्रा से अन्यंत्र कहीं शिफ्ट किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो