scriptनेपाल तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा 29 को | The huge tricolor journey will reach Nepal on 29th | Patrika News

नेपाल तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा 29 को

locationबालाघाटPublished: Oct 13, 2019 07:11:41 pm

Submitted by:

mahesh doune

अखंड भारत संकल्प के लिए तिरंगा यात्रा क्षत्रिय मराठा कलार समाज अध्यक्ष राकेश सेवईवार के नेतृत्व में 3000 किलोमीटर तक निकाली जा रही है।

नेपाल तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा 29 को

नेपाल तक निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा 29 को

बालाघाट. अखंड भारत संकल्प के लिए विशाल तिरंगा यात्रा क्षत्रिय मराठा कलार समाज अध्यक्ष राकेश सेवईवार के नेतृत्व में 3000 किलोमीटर तक 29 अक्टूम्बर को निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा गोंदिया रोड स्थित एक निजी होटल से दोपहर ३ बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें सर्व समाज के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया जाएंगा। यात्रा ७ नवम्बर को वापस पहुंचेगी। इस यात्रा में करीब ६५ लोग शामिल हो रहे है।
इस संबंध में क्षत्रिय मराठा कलार समाज अध्यक्ष राकेश सेवईवार ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान के तहत यात्रा के दौरान मैहर, चित्रकुट, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, काठमांडू में पहुुंच सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएंगा। भारत नेपाल लुम्बिनी सीमा पर सैनिकों के साथ दीपावली महोत्सव मनाया जाएंगा। 9 दिनों की नेपाल यात्रा से वापसी के दौरान ९ नवम्बर को शाम 4 बजे से भटेरा चौकी स्थित होटल में कथा पूजा व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। इस दौरान महेश डोहरे, नोहर डोहरे, सुमित चौरे, अशोक बबन पालेवार, विक्की पालेवार, देवेन्द्र तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो