script

घर में अकेली महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

locationबालाघाटPublished: Aug 07, 2021 08:10:56 pm

Submitted by:

mukesh yadav

रामपायली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में 5६ वर्षीय महिला की किसी अज्ञात ने सिर पर हमला कर हत्या कर दी।

घर में अकेली महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घर में अकेली महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट। रामपायली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में 5६ वर्षीय महिला की किसी अज्ञात ने सिर पर हमला कर हत्या कर दी। शनिवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिलने के तत्काल बाद एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव, रामपायली थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया है। हालांकि अब तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि मृतका घर में अकेली थी। जिसके दो पुत्र है, जो वारासिवनी और ग्वालियर में रहते हैं। पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बिना पीएम रिपोर्ट और मामले की छानबीन के अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका हेमलता पति फत्तुलाल पटले है। महिला के पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। बड़ा पुत्र पटवारी है जो कि वारासिवनी में ही रहता है। वहीं दूसरा छोटा पुत्र बिजली विभाग ग्वालियर में जेई है। महिला घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार को ही महिला अपने वारासिवनी निवासी पुत्र के यहां से लौटी थी। शनिवार को दोपहर तक महिला के घर से नहीं निकलने पर आस पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो खून से लतपथ लाश दिखाई दी। महिला के सिर में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान है वहीं तकिया भी खून से सनी नजर आई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो