script

नहरा नदी को खोखली कर रहे रेत माफिया

locationबालाघाटPublished: Feb 22, 2020 09:00:18 pm

Submitted by:

mahesh doune

परसवाड़ा क्षेत्र में स्थित नहरा नदी से रेत माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

नहरा नदी को खोखली कर रहे रेत माफिया

नहरा नदी को खोखली कर रहे रेत माफिया

बालाघाट. परसवाड़ा क्षेत्र में स्थित नहरा नदी से रेत माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन दिनों शासन वनों व नदियों की सुरक्षा एवं पर्यावरण को संतुलित करने कृत संकल्पित है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते वनों व नदियों को छलनी करने का कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि उत्तर वन मंडल परिक्षेत्र पश्चित बैहर के दक्षिण वन मंडल लौंगुर वन परिक्षेत्र से बहने वाली नहरा नदी से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। लेकिन वन विभाग द्वारा खनन रोकने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन दिनों वन क्षेत्रों से वन कर्मचारी भी नदारत रहते है। शासकीस वन नाका का महिनों तक ताला नहीं खुलता है। इस बारे में वन विभाग को जानकारी देने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है। इस संबंध में उत्तर वन मंडल परिक्षेत्र बैहर के परिक्षेत्र अधिकारी से जानकारी चाही गई तो उन्होने बताया कि नहरा नदी परिक्षेत्र पश्चिम बैहर में नहीं है। तब लौंगुर वन परिक्षेत्र के सहायक परिक्षेत्राधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने भी बताया कि हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। दोनों परिक्षेत्र में नहीं आता तो आखिर किस परिक्षेत्र में आता है और अवैध खनन पर रोक कैसे लगेगी समझ से परे है।

ट्रेंडिंग वीडियो