scriptजिले में पहुंची एकात्म यात्रा, हुआ भव्य स्वागत | The united journey to the district a grand welcome | Patrika News

जिले में पहुंची एकात्म यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

locationबालाघाटPublished: Jan 04, 2018 08:16:25 pm

Submitted by:

mukesh yadav

कृषि मंत्री बिसेन की अगुआई में किया गया यात्रा का स्वागत

ekatm yatra
बालाघाट. आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के लिए धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिए प्रदेश में एकात्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अमरकंटक से प्रारंभ हुई एकात्म यात्रा का 04 जनवरी को ग्राम पाद्रीगंज से जिले में प्रवेश हुआ। जिले में प्रवेश करने पर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
04 जनवरी को मंडला जिले के नैनपुर से एकात्म यात्रा बालाघाट जिले की सीमा पर बसे ग्राम पाद्रीगंज पहुंची। इस अवसर पर मप्र शासन के कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन की अगुआई में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ एकात्म यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कृषि मंत्री बिसेन ने यात्रा का ध्वज थामा एवं जिले के यात्रा प्रभारी निरंजन बिसेन ने आदि शंकराचार्य की चरण पादुकाएं सिर पर रखकर ग्राम पाद्रीगंज के कार्यक्रम स्थल तक ले गए। इस अवसर पर एकात्म यात्रा के प्रदेश प्रभारी डॉ जितेन्द्र जामदार ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और मंत्री बिसेन ने जनसमुदाय को आदि शंकराचार्य के अद्वैतवाद के सिद्धांत पर चलकर धर्म रक्षा का संकल्प दिलाया। जिले में एकात्म यात्रा के तीन दिनों के भ्रमण के दौरान जिले की सभी 692 ग्राम पंचायतों से आदि शंकराचार्य की आंकारेश्वर में मूर्ति स्थापना के लिए धातु एवं मिट्टी एक कलश में प्रदान की जाएगी।
आज यहां पहुंचेगी यात्रा
05 जनवरी को सिविल लाईन बैहर में जन संवाद कार्यक्रम के बाद यात्रा मोहबट्टा, पिपरिया, गोहारा, हीरापुर, समनापुर, उकवा, रुपझर, चिखलाझोड़ी, टेकाड़ी, मानेगांव, भरवेली, आंवलाझरी होते हुए 04 बजे बालाघाट पहुंचेगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा और रात्री में यात्रा में शामिल 5 हजार लोगों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है। रात्री विश्राम बालाघाट में करने के बाद यात्रा 06 जनवरी को प्रात: गर्रा के लिए रवाना होगी और वहां से रेंगाटोला, कायदी, वारा होते हुए वारासिवनी पहुंचेगी। इसके बाद मुरझड़, खमरिया, बकोड़ा, मानपुर होते हुए लालबर्रा पहुंचेगी। लालबर्रा के उत्कृष्ट विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद यात्रा पाथरसाही, नेवरगांव होते हुए कंजई पहुंचेगी और वहां से सिवनी जिले के बरघाट के लिए रवाना होगी।
यह रहे शामिल
पाद्रीगंज में एकात्म यात्रा के स्वागत के लिए जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, पूर्व विधायक रामकिशोर कावरे, पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश रंगलानी, वीणा कनौजिया, जनपद अध्यक्ष पूरन लाल ठाकरे, जिपं सदस्य मालती मर्सकोले, कलेक्टर डीव्ही सिंह, जिपं सीईओ मंजूषा विक्रांत राय, एसडीएम केसी बोपचे एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो