scriptनेकी की दीवार ने कंबल बांट मनाया नूतन वर्ष | The wall of noble celebrated the blanket New Year | Patrika News

नेकी की दीवार ने कंबल बांट मनाया नूतन वर्ष

locationबालाघाटPublished: Jan 02, 2019 05:50:26 pm

Submitted by:

mukesh yadav

नेकी की दीवार संस्था द्वारा गरीब आदिवासियों को १ जनवरी को कंबल वितरण कर नूतन वर्ष मनाया गया।

neki ki deewar

नेकी की दीवार ने कंबल बांट मनाया नूतन वर्ष

बालाघाट. नेकी की दीवार संस्था द्वारा गरीब आदिवासियों को १ जनवरी को कंबल वितरण कर नूतन वर्ष मनाया गया। संस्था के सचिव युनूस खान ने बताया कि मुख्यालय से ५० किलोमीटर दूर लामता के मैरा गांव शिविर लगाकर कंबल दिया गया। गांव के करीब २५ परिवारों को कंबल व कपड़ा वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब आदिवासियों के चेहरे में मुस्कान के भाव नजर आए। उन्होंने बताया कि कान्ट्रेक्टर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार असाटी ने ३१ दिसम्बर को अपनी पत्नि के ६० वां जन्मदिन के अवसर पर २५ नग कम्बल प्रदान किया था।
इस दौरान नेकी की दीवार संस्था के संरक्षक कृष्णा मिश्रा, अध्यक्ष सुरेश रंगलानी, कोषाध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, ज्ञानचंद चोपड़ा, केके चैनानी, संजीव जैन, कविता शुक्ला मौजूद रहे। वहीं दानदाता संतोष असाटी, समता असाटी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो