बालाघाट

मकान की दीवार गिरने से बहु की मौत सांस घायल

लांजी थाना अंतर्गत कुम्हारीकला में एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से बहु की मौत सांस घायल हो गई।

बालाघाटJun 18, 2019 / 06:31 pm

mahesh doune

मकान की दीवार गिरने से बहु की मौत सांस घायल

बालाघाट. लांजी थाना अंतर्गत ग्राम कुम्हारीकला में एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से बहु की मौत सांस घायल हो गई। पुलिस ने मृतिका जयवंती पति विनोद ढोंगे (32) के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम किया। घायल सरस्वतीबाई पति सुरेश ढोंगे (55) को गोंदिया अस्पताल में भर्ती किया गया।
पुलिस ने बताया कि 17 जून को दोनों सांस-बहु अपने मकान की छत पर पॉलीथीन बिछा रहे थे। तभी अचानक दो कमरे की दीवार गिर गई। जिससे दोनों सांस-बहु मलबे में दब गई। इस दौरान मृतिका जयवंती का पति विनोद खाने खाने छप्पर में बैठा था। दीवार गिरने की आवाज सुन पड़ोस के लोग दौड़े और जयवंती व उसकी सांस सरस्वतीबाई को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनो की हालत गंभीर होने पर तत्काल गांव के ही एक चौपहिया वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लांजी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांस-बहु को लांजी से जिला अस्पताल भिजवाया गया। 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ला रहे थे कि रास्ते में जयवंती ने दम तोड़ दिया। घायल सरस्वतीबाई को उसके परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए गोंदिया लेकर गए। मृतिका जयवंती के शव का अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि जयवंती अपने पति विनोद के साथ रोजगार गांरटी के तहत निर्माण कार्य में मजदूरी करने जाती थी। जयवंती 17 जून की सुबह काम पर गई थी। जो दोपहर में काम से वापस घर लौट अपनी सांस के साथ मकान की छत पर पॉलीथीन डाल रही थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.