scriptशाम ढलते फिर मौसम हुआ परिवर्तित, गर्मी से मिली राहत | The weather changed again in the evening, relief from the heat | Patrika News

शाम ढलते फिर मौसम हुआ परिवर्तित, गर्मी से मिली राहत

locationबालाघाटPublished: May 13, 2022 10:16:10 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

आंधी-तूफान के साथ हुई रिमझिम बारिशदो दिनों से लगातार मौसम हो रहा परिवर्तित

शाम ढलते फिर मौसम हुआ परिवर्तित, गर्मी से मिली राहत

शाम ढलते फिर मौसम हुआ परिवर्तित, गर्मी से मिली राहत

बालाघाट. जिले में दो दिनों से लगातार मौसम परिवर्तित हो रहा है। शुक्रवार को शाम ढलते आसमान पर बदली छा गई। वहीं तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई है। आसमान पर बदली छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। वहीं लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। गुरुवार को भी मौसम ने दोपहर बाद करवट बदली थी। वहीं जिले के अनेक स्थानों पर बारिश भी हुई थी। जिसके बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत ली थी।
शुक्रवार की शाम करीब ४ से ५ बजे के बीच मौसम ने अपना रुख बदला। कुछ समय में ही काफी तेज हवाएं चलने लगी। जिसके कारण काफी क्षति हुई है। मौसम की बेरुखी के चलते न केवल लोगों को बल्कि किसानों को भी परेशान होना पड़ा है। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अलबत्ता, आंधी-तूफान की वजह से करीब एक घंटे तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इधर, आंधी-तूफान के साथ ही बारिश भी हुई। वहीं इसके एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम को भी तेज आंधी-तूफान और बारिश हुई थी।
मौसम विभाग की चेतावनी, आज भी हो सकती है बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव बालाघाट को प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में १४ मई को हल्की वर्षा के साथ मध्यम बादल रहने की संभावना है। जिला कृषि मौसम इकाई ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राणा हनुमानसिंह कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव से मिली जानकारी के अनुसार शेष दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूयनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और सुबह हवा में 32 से 46 प्रतिशत, दोपहर में 11 से 15 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा कि गति लगभग 11.1 से 15.9 किलोमीटर प्रति घंटे दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिमम दिशा रहने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो