नगर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
भटकती रही जनता, लेकिन नहीं मिला पानी
बालाघाट
Published: May 11, 2022 08:58:38 pm
बालाघाट/कटंगी। नगर में 9 मई सोमवार की सुबह नगर परिषद की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिला। इस दौरान नगरवासियों को पानी के लिए इधर उधर भगकते देखा गया। गर्मी में परेशान होते रहे। जानकारी अनुसार नगर परिषद द्वारा निजी एवं सार्वजनिक नलों के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराता है। अपने नियमित तय समय सीमा के बाद शुरू होने के कुछ मिनट ही नलों से पेयजल प्राप्त हुआ, उसके बाद नल अपने आप बंद हो गया। काफी देर तक उन्हें प्रतीक्षा करते देखा गया, नगरवासियों को जानकारी न होने के कारण वे नलों से पानी आने का इंतजार करते रहे। लेकिन लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। नगर के वार्ड नं 12 एवं 13 के अलावा 9, 10 एवं 11 में भी वार्ड वासियों को पीने के पानी के लिए भटकते देखा गया।
वार्ड वासियों ने बताया नगर परिषद के जिम्मेदारों से जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया एक फेस न होने के कारण मुंडीवाड़ा पंप से पानी की सप्लाई रात में नहीं हो सकी है। जिससे आज यह समस्या उत्पन्न हुई है। केवल उमरी पम्प हाउस से पानी की टंकी जितनी भर सकी है, नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया गया है। वहीं कुछ नगरवासियों ने बताया पानी का लेवल जमींन में नीचे चले जाने के कारण भी पानी की टंकी पूरी तरह भर नहीं पाई है। जिससे नगरवासियों को सोमवार को पानी कम मिला है। बहरहाल अभी ग्रीष्मकाल का समय है। गर्मी और अधिक बढ़ेगी। जीव जंतु मनुष्य सभी को पानी की जरूरत इस समय अधिक होती है। ऐसे में नगर परिषद के जिम्मेदार नगरवासियों को पानी का वितरण नियमित रूप से मिलता रहे, इस पर चिंता करें।

नगर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
