scriptखेल विभाग को राज्य कराते में तीन पदक | Three medals in the state of sports department | Patrika News

खेल विभाग को राज्य कराते में तीन पदक

locationबालाघाटPublished: Jan 12, 2018 12:30:11 pm

Submitted by:

mukesh yadav

मोजिल हरीश कुमार ने स्वर्ण पदक, शिवानी नेवारे, सदानंद नेवारे द्वारा रजत पदक एवं श्रृद्धा भागड़कर द्वारा कास्य पदक प्राप्त

karate
बालाघाट. राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन मप्र कराते एसोसिएशन के तत्वाधान में 5-8 जनवरी को कालीदास अकादमी परिसर उज्जैन में किया गया था। जिसमें 35 जिलों के 1500 खिलाडिय़ों ने सभी आयु, वजन वर्गो में भाग लिया। खेल विभाग बालाघाट के कराते प्रशिक्षण केन्द्र मुलना स्टेडियम के 6 खिलाडिय़ों ने जिला कराते प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन के मार्गदर्शन में भाग लेते हुए मोजिल हरीश कुमार ने स्वर्ण पदक, शिवानी नेवारे, सदानंद नेवारे द्वारा रजत पदक एवं श्रृद्धा भागड़कर द्वारा कास्य पदक प्राप्त कर खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला बालाघाट का नाम गौरविन्त किया है। इस प्रतियोगिता में तेजस बांगरे, विहान अग्रवाल, आदित्य कुशराम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उक्त खिलाडिय़ों को खेल विभाग द्वारा नि:शुल्क कराते प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री निरंतर प्रदान किया जाता है।
इस उपलब्धि हेतु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, खेल संघों के पदाधिकारियों सहित अजय ठाकुर, सुनीता सिंधीकी, योगिता कृष्णन, रीना रतनेरे, ममता बिसेन, राजेश बम्बुरे, खेमलाल वरकड़े, रितु परते, लवकुमार, प्रज्ञात वासनिक, दिव्या सौलखे, हरीश धुवारे, शंकरलाल राहंगडाले, केदारनाथ ठाकरे ने हर्ष व्यक्त किया है।
चोरों ने परिजनों का गला दबा धमकी दे सामान ले गए
बालाघाट. नगर के वार्ड नंबर १३ बुढ़ी में अज्ञात चोरों ने एक प्रधान आरक्षक के घर बुधवार की रात ताला तोड़ अंदर घुसकर परिवार के लोगों को धमकी दे नकदी व जेवरात चोरी की। इसकी शिकायत प्रधान आरक्षक सुरेश बिसेन ने पत्नी गजराबाई बिसेन के साथ थाना पहुंच दी।
मामला संबंध में गजराबाई बिसेन ने बताया कि पति सुरेश यातायात थाना में पदस्थ है। बुधवार की रात ड्यूटी पर गए हुए थे। घर में स्वयं और दो पुत्री के साथ सोए हुए थे। करीब मध्य रात्रि अज्ञात दो नकाबपोश ने बिना गेट का ताला खोल दीवार से कूद अंदर आकर दरवाजा का ताला तोड़ घर में घुसे। एक व्यक्ति ने महिला का गला दबा धमकी दी और आलमारी में रखा सोने की तीन चैन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी के ७ सिक्के, चांदी के जेवरात व नकदी १,०७००० रुपए चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने पुत्री को रजाई में दबोच दिए और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात की जानकारी पति को फोन पर दी। जिससे सूचना मिलते ही घर पहुंचे और मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दी गई। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो