scriptबाघ ने किया बोदा का शिकार, वनाधिकारियों ने किया निरीक्षण | Tiger hunted boda, forest officials inspected | Patrika News

बाघ ने किया बोदा का शिकार, वनाधिकारियों ने किया निरीक्षण

locationबालाघाटPublished: Jul 20, 2020 11:06:46 pm

Submitted by:

mukesh yadav

उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता के अंतर्गत ग्राम अरनामेटा निवासी रामनाथ मरावी के मवेशी बोदा को वन्य प्राणी बाघ द्वारा शिकार कर लिया गया।

बाघ ने किया बोदा का शिकार, वनाधिकारियों ने किया निरीक्षण

बाघ ने किया बोदा का शिकार, वनाधिकारियों ने किया निरीक्षण

बालाघाट. उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता के अंतर्गत ग्राम अरनामेटा निवासी रामनाथ मरावी के मवेशी बोदा को वन्य प्राणी बाघ द्वारा शिकार कर लिया गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस क्षेत्र के आब्र्जवर अधिकारी आईएफएस मोहम्मद माज और वन परिक्षेत्र अधिकारी एनके काकोडिया द्वारा अधिनस्थ स्टाप व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम के साथ मौका स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रभावित व्यक्ति रामनाथ के मवेशी का हर्जाना प्रकरण तैयार किया गया। इस दौरान आईएफएस अधिकारी मोहम्मद माज ने बाघ के पगमार्क की लंबी लाइन देखकर स्ट्राइएड और स्ट्रेश के बारे में बताया गया। इसके अलावा संयुक्त तौर पर मानसून गश्ती के तहत वन कक्ष क्रमांक 1275, 1223, 1224, 1225, 1226, 1219 वॉच टॉवर चंदिया पहाड़ी तक पैदल गाश्ती लगभग 12 किमी तक की गई।
वॉच टॉवर से हो रही वनों की निगरानी
इस वन परिक्षेत्र में वॉच टॉवर लगाए गए हैं। जिसमें खासकर गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आगजनी को देखा जाता हैं। साथ ही वन्य प्राणियों से लेकर वनों की निगरानी की जा रही हैं। इसमें देखकर पता किया जाता हैं कि उस कक्ष क्रमांक या वन बीट में वन प्राणियों की स्थिति क्या हैं। इसके अलावा उन संदिग्धों पर भी नजर रखने में मदद मिलती है जो वन और वन्य प्राणियों के लिए संदेही होते हैं। उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता में कालापानी परसवाड़ा के पास और चंदिया पहाड़ी के पास वॉच टॉवर लगाया गया हैं। इन टॉवर के माध्यम से जंगल में गर्मी के मौसम में लगने वाली आग को देखा जाता हैं और उसे तत्काल रोकने की कार्रवाई की जाती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो