scriptपं. दीनदयाल जयंती पर कवि सम्मेलन आज | Today's Poet Conference on Deendayal Jayanti | Patrika News

पं. दीनदयाल जयंती पर कवि सम्मेलन आज

locationबालाघाटPublished: Feb 11, 2019 01:02:26 pm

Submitted by:

mukesh yadav

कवि सम्मेलन के बारे में दी जानकारी

kavi sammelan

पं. दीनदयाल जयंती पर कवि सम्मेलन आज

बालाघाट. पं. दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ११ फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर खेल मैदान में रात्रि ८ बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएंगा।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी से पत्रकारो से चर्चा में बताया कि हर वर्ष पं. दीनदयाल जयंती अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें कवियों में कुंवर बेचेन नई दिल्ली, शम्भु शिखर बिहार, श्वेतासिंह गुजरात, अंकितासिंह हरियाणा, कमल मनोहर राजस्थान, प्रख्यात मिश्रा लखनऊ, डॉ. सुनील जोगी नई दिल्ली शामिल रहेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, अभय कोचर, राजेशभाई चावड़ा, सुरेन्द्र शुक्ला, विनोद नाहटा, सुनील खोटेले शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो