scriptगोंदिया से वारासिवनी की बजाए कटंगी तक चलाई जाए टे्रन | Train to run from Katrina to Gondia instead of Vaasivani | Patrika News

गोंदिया से वारासिवनी की बजाए कटंगी तक चलाई जाए टे्रन

locationबालाघाटPublished: Mar 12, 2018 11:52:39 am

Submitted by:

mantosh singh

क्या 2018 में होगी मांग पूरी, कटंगी तक टे्रन चलाने की मांग

train
बालाघाट/कटंगी। क्षेत्रवासियों, रेल मुसाफिरों एवं व्यापारियों ने पुन: एक बार सांसद एवं रेल विभाग का ध्यानाकर्षण कराते हुए शाम में कटंगी तक टे्रन चलाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने शाम साढ़े 6 बजे गोंदिया से वारासिवनी की ओर आने वाली टे्रन को कटंगी तक चलाने की मांग पर जोर दिया है। इससे कटंगी आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। गौरतलब हो कि गोंदिया से रात साढ़े 10 बजे कटंगी के लिए टे्रन रवाना होती है जो देर रात 12.50 बजे यहां पहुंचती है। जिससे ग्रामीण अंचलों के मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चुकिं इतनी रात में उन्हें गांवों की ओर जाने के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं और उन्हें पूरी रात स्टेशन में गुजारनी पड़ती है।
जानकारी अनुसार शाम सवा 8 बजे वारासिवनी तक आने वाली टे्रन को अगर कटंगी तक चलाया जाता है, तो यह टे्रन 8.45 बजे यहां पहुंच जाएगी। जिससे मुसाफिरों को होने वाली परेशानियां दूर हो सकती है।
अब तक चल रहे पांच ट्रेने
इस समय गोंदिया से कटंगी के बीच 5 डेमू टे्रन चल रही है। ज्ञात हो कि यहां के लोग गोंदिया से व्यापार करते है, इसके अलावा बीमारी की हालत में भी गोंदिया से नागपुर आना-जाना करते हैं, जिसमें कई बार नागपुर से गोंदिया पहुंचने पर गोंदिया से कटंगी के लिए शाम में टे्रन नहीं होने की वजह से उन्हें गोंदिया स्टेशन में काफी देर तक टे्रन का इंतजार करना पड़ता है। यही कारण है कि समय-समय पर क्षेत्रवासियों के द्वारा वारासिवनी तक आने वाले टे्रन को सीधे कटंगी तक चलाने की मांग की जाती रही है। लोगों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के सांसद बोधसिंह भगत ने भी प्रयास किए थे। मगर उनका यह प्रयास अब तक सफल नहीं हो पाया है। रेल जानकार सीताराम खंडेलवाल ने भी क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार टे्रन को शुरू करने की मांग की है, उन्होंने कहां कटंगी तक टे्रन चलाने से रेलवे को राजस्व का व यात्रियों को सुविधा का लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो