scriptशीत लहर से ठिठुर रहा है आदिवासी अंचल, पारा पहुंचा 4 डिग्री | Tribal region is chilling due to cold wave, mercury reaches 4 degrees | Patrika News
बालाघाट

शीत लहर से ठिठुर रहा है आदिवासी अंचल, पारा पहुंचा 4 डिग्री

पूरे जिले में शीत लहर का प्रकोपदलहन, तिलहन फसल, सब्जियों को हो रहा है नुकसान, किसान फिर परेशानठंड से प्रभावित हो रही फसलें, समय पर भी नहीं हो पा रहे हैं कामकाज

बालाघाटJan 28, 2022 / 10:53 pm

Bhaneshwar sakure

शीत लहर से ठिठुर रहा है आदिवासी अंचल, पारा पहुंचा 4  डिग्री

शीत लहर से ठिठुर रहा है आदिवासी अंचल, पारा पहुंचा 4 डिग्री

बालाघाट. जिले में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। ठंड से लोग दिन में भी ठिठुर रहे हैं। जिले के आदिवासी अंचल में अल सुबह बर्फ जमने लगी है। इधर, शीत लहर के कारण फसलें भी प्रभावित हो रही है। लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दलहन, तिलहन फसलें को पाला पडऩे से काफी नुकसान हो रहा है जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। इधर, २५ जनवरी से लगातार पारा लुढ़क रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में पिछले चार दिनों से शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। खासतौर पर आदिवासी अंचलों में इसका ज्यादा असर दिख रहा है। मलाजखंड तापमान केन्द्र के अनुसार मौजूदा समय में आदिवासी अंचल में पारा चार डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कान्हा नेशनल पार्क सहित उसके समीपस्थ क्षेत्र में पारा इससे भी कम हो रहा है। इस दौरान दिन में तो ठंड लगने के साथ ही साथ रात्रि में पारा ज्यादा लुढ़क रहा है। वहीं अल सुबह होते ही बर्फ जम रही है।
बिरसा क्षेत्र में पांच दिनों से शीत लहर का प्रकोप
बिरसा क्षेत्र में वर्तमान में ठंड पुन: वापस हो गई है। 14 जनवरी के पहले ठंड कम हो गई थी, जिससे जनता ने राहत की सांस ली थी। लेकिन मौसम में बार-बार परिवर्तन होने और बेमौसम बारिश होने से जहां रबी के दलहन और तिलहन फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं ठंड की तीव्रता भी बढ़ गई है। वर्तमान में दिन में शुष्क ठंडी हवा से हाड़ कपा देने वाली ठंड बढ़ गई है जो कि अपने चरम पर है। ठंड इतनी ज्यादा है की गर्म कपड़े भी ठंडे हो जा रहे हैं। जनता को ठंड से राहत दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। वहीं पारा भी लुढ़क कर रात्रि में 12 डिग्री व सुबह 4 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है जिससे खेतों में पुआल पर बर्फ जमने लगी है। वहीं पौधों पर कोस्पी बर्फ का रूप ले लिया।
३० तक रह सकता है शीतल दिन
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव बालाघाट को प्राप्त प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 30 जनवरी को मौसम साफ व शुष्क रहने के साथ शीतल दिन की संभावना है। सापेक्ष आद्रता 65 से 79 प्रतिशत रहने ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूयनतम तापमान 5 से 6 डिग्री से सेल्सियस और हवा की गति ६.4 से 9.2 किलोमीटर प्रति घंटे दक्षिण पूर्व रहने ने की संभावना है।
ठंड से बचाव के लिए अपील
जिला कृषि मौसम इकाई ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राणा हनुमानसिंह कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव के मौसम वैज्ञानिक धर्मेन्द्र आगाशे ने जिले के लोगों से ठंड से बचाव के लिए अपील की है। केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार ठंडी हवाएं ठंड बढ़ा सकती है। ठंड सहनीय लेकिन कमजोर लोगों के लिए हल्के स्वास्थ की चिंता है। शिशु, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारी वाले सहित अन्य अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें। ढीली, हल्के वजनी व कई सतहों वाले गर्म ऊनी कपड़े पहनें। सर, गर्दन, हाथों को अच्छी तरह से ढंक कर रखे। साथ ही गर्म पानी का भी सेवन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो