scriptकाव्यांजली के रूप में अटज को दी श्रद्धांजली | Tribute to Ataj as Kaivianjali | Patrika News

काव्यांजली के रूप में अटज को दी श्रद्धांजली

locationबालाघाटPublished: Sep 01, 2018 04:23:21 pm

Submitted by:

mukesh yadav

भाजपा कार्यालय में हुआ कवि सम्मेलन

bjp news

काव्यांजली के रूप में अटज को दी श्रद्धांजली

बालाघाट. जिला भाजपा कार्यालय में गत शाम 5 बजे से जिले के प्रमुख कवियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कवियों ने अपनी रचना के माध्यम से कवि ह्नदय सम्राट अटलजी को काव्यांजली के रूप में श्रद्धांजली दी। कवि सम्मेलन का संचालन कवि राजेन्द्र शुक्ल ‘सहजÓ द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रणय श्रीवास्तव, अशोक सागर मिश्र, अलका चौधरी, राजेन्द्र शुक्ल, अर्चना गुप्ता, अनुज तिवारी, अनिता गुप्ता, बसंत विराट, प्रीती बरखा उपस्थित रहे। अटलजी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवल के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने अटलजी को याद करते हुए उद्बोधन दिया।
कवि सम्मेलन का प्रारंभ अलका चौधरी द्वारा मॉ सरस्वती की वंदना से प्रारंभ हुआ। इसके बाद बसंत विराट पटले द्वारा काव्यपाठ कर स्व. अटलजी को श्रद्धांजली दी। इसके बाद अमिता गुप्ता ने भी काव्यपाठ अटलजी को याद किया। इसके बाद प्रणय श्रीवास्तव अश्क द्वारा भावपूर्ण शब्दों से अटलजी को श्रद्धांजली दी और कहां कोखरण की परमाणु चिंगारी को, शत-शत नमन हमारा अटल बिहारी को। साथ ही अर्चना गुप्ता द्वारा काव्यपाठ किया गया। वरिष्ठ कवि अशोक सागर मिश्र, अलका चौधरी, अनुज तिवारी ने भीा काव्य पाठ कर अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभय सेठिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर कवियों को शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया।
यह रहे उपस्थित
पूरे कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रगंलानी, महेन्द्र सुराना, अभय सेठिया, वीणा कनौजिया, अभय कोचर, दिलीप चौरसिया, श्याम लालवानी, निषी पशीने, संजय खंडेलवाल, मोनिल जैन, संजय श्रीवास्तव, रूपेष वैद्य, गोपाल आडवानी, राज हरिनखेरे, उषा धुवारे, डॉ अनिल भोंडेकर, खगेश कावरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रे कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रगंलानी, महेन्द्र सुराना, अभय सेठिया, वीणा कनौजिया, अभय कोचर, दिलीप चौरसिया, श्याम लालवानी, निषी पशीने, संजय खंडेलवाल, मोनिल जैन, संजय श्रीवास्तव, रूपेष वैद्य, गोपाल आडवानी, राज हरिनखेरे, उषा धुवारे, डॉ अनिल भोंडेकर, खगेश कावरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो