scriptTwo absconding accused of murder away from police custody | डबल मनी एजेंट हत्याकांड मामला ; हत्या के आरोप में फरार दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर | Patrika News

डबल मनी एजेंट हत्याकांड मामला ; हत्या के आरोप में फरार दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

locationबालाघाटPublished: Nov 22, 2022 10:50:57 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ

डबल मनी एजेंट हत्याकांड मामला ; हत्या के आरोप में फरार दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
डबल मनी एजेंट हत्याकांड मामला ; हत्या के आरोप में फरार दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
बालाघाट. डबल मनी मामले में एजेंट की हत्या कर फरार दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इधर, बहेला थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामला जिले के बहेला थाना का है।
जानकारी के अनुसार डबल मनी मामले में रुपए नहीं मिलने पर निवेशकों ने एजेंट रामेश्वर कर्राहे की हत्या कर दी। शव को पेट्रोल से जलाकर रिसेवाड़ा के गढ़माता मंदिर के जंगल में पहाड़ी के नीचे फेंक दिया था। 20 नवम्बर को कड़ी मशक्कत के बाद बहेला थाना पुलिस ने जंगल से अधजला शव बरामद किया था। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 नवम्बर की सुबह ग्राम गोर्रे निवासी नरेन्द्र लिल्हारे के पुत्र विनय को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने यह शव बरामद किया है। पुलिस ने विनय लिल्हारे को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा है। उल्लेखनीय है कि मृतक रामेश्वर कर्राहे की धर्मपत्नी सुनीता कर्राहे ने बताया की 7 नवम्बर को उसका पति और उनका वाहन चालक दौलत बागड़े एक साथ रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जिनसे 13 नवंबर की शाम और 14 नवंबर की सुबह मोबाइल पर बातचीत हुई। जिसमें रामेश्वर ने रायपुर से लौटकर आमगांव गोर्रे में होने की बात कही थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 5 दिन बीत जाने के बाद भी रामेश्वर कर्राहे का फोन बंद आया। पति के साथ गए दौलत बागड़े घर लौट आया था।
इनका कहना है
हत्याकांड मामले में फरार दो आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिली जानकारी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश भंवर, थाना प्रभारी, बहेला
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.