scriptनाबालिग से बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार | Two accused of raping a minor arrested | Patrika News

नाबालिग से बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

locationबालाघाटPublished: Sep 19, 2019 09:16:59 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

जंगल में ले जाकर किया था बलात्कार

नाबालिग से बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट. बिरसा थाना अंतर्गत एक १६ वर्षीय नाबालिग से जंगल में ले जाकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बीसराम सैय्याम (२४) व सोमदेव मरकाम (२२) को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर उपजेल भिजवा दिया।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दी थी कि ९ सितम्बर की रात करीब ८.२० बजे बीसराम व सोमदेव मरकाम ने बाइक से जंगल ले जाकर बलात्कार किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते उसने किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन बाद में उसने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ पीडि़ता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीडि़ता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों युवक के खिलाफ धारा 363,376,(2)(जी),506 भादवि 5(जी)/5 पाक्सो एक्ट के तहत मामला कायम कर पतासाजी की गई। दोनों को पकड़ न्यायालय में पेश किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो