scriptदो जोड़ों ने थामा एक- दूजे का हाथ | Two couples held one-handed | Patrika News

दो जोड़ों ने थामा एक- दूजे का हाथ

locationबालाघाटPublished: Sep 18, 2019 08:17:48 pm

Submitted by:

mukesh yadav

कलेक्ट्रेट में कराया दो जोड़ों का विवाह

दो जोड़ों ने थामा एक- दूजे का हाथ

दो जोड़ों ने थामा एक- दूजे का हाथ

बालाघाट. कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत एक जोड़े का विवाह कराया गया। अपर कलेक्टर एवं विशेष विवाह अधिकारी शिवगोविंद मरकाम ने नव विवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। बगैर किसी तामझाम के हुई इस शादी में वर वधु ने वरमाला पहना कर एक दुजे को मिठाई खिलाई। इस सरकारी शादी ने आधुनिक होते समाज में विवाह के बढ़ते खर्च को कम करने और जातपात के बंधन को तोडऩे का संदेश भी दिया है।
विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत तहसील लांजी के ग्राम पौसेरा के निवासी मुकेश कावरे (24) और तहसील लांजी के ही ग्राम खंडाफरी निवासी अंगूर टाण्डेल (19) और वारसिवनी तहसील के ग्राम मेहंदीवाड़ा से राजू मेश्राम (31) एवं महाराष्ट्र राज्य के जिला चंद्रपुर की तहसील चिमुर के ग्राम भिसी की निवासी शीतल शिवरकर (21) द्वारा विशेष विवाह अंतर्गत विवाह कराने के लिए आवेदन दिया गया था। विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम द्वारा प्रदान किया गया। दोनों नव विवाहित जोड़े इस विवाह से प्रसन्न थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो