scriptवीरांगना रानी दुर्गावती स्कूल में किया चाचा नेहरू को याद | Uncle Nehru remembered at Veerangana Rani Durgavati School | Patrika News

वीरांगना रानी दुर्गावती स्कूल में किया चाचा नेहरू को याद

locationबालाघाटPublished: Nov 14, 2019 06:04:35 pm

Submitted by:

mahesh doune

शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती स्कूल में प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बालदिवस के रूप में मनाया गया।

वीरांगना रानी दुर्गावती स्कूल में किया चाचा नेहरू को याद

वीरांगना रानी दुर्गावती स्कूल में किया चाचा नेहरू को याद

बालाघाट. शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती स्कूल में प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बालदिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालय व बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए सर्मपण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय जैन, संस्था प्राचार्य एस के तुरकर शामिल रहे।
इस दौरान डॉ. निलय जैन ने बच्चों को तंबाकू, सिगरेट व नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आव्हान किया कि हम अपने परिवार व स्कूल ही नहीं इस देश को तंबाकू मुक्त करने में अपना योगदान देंवे। वहीं प्राचार्य तुरकर ने पंडित जवाहर नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए देश के सच्चे सेवक के रूप में कार्य करने प्रेरणा दी।
विभिन्न प्रतियोगिता संपन्न
बालदिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, निबंध, चित्रकला मेंहदी, विज्ञान मॉडल शामिल है। बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का हुनर दिखाया। इस अवसर पर मंच संचालन अशोक चौबे व आभार प्रदर्शन लालचंद पिपलेवार ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो