scriptआरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत | Unknown vehicle collided with employee, died at RTO check post | Patrika News

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

locationबालाघाटPublished: Mar 25, 2021 07:31:20 pm

Submitted by:

mukesh yadav

बुधवार-गुरूवार की दरम्यिानी रात तिरोड़ी के अस्थाई आरटीओ चेक पोस्ट पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

आरटीओ चेक पोस्ट पर कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

कटंगी। बुधवार-गुरूवार की दरम्यिानी रात तिरोड़ी के अस्थाई आरटीओ चेक पोस्ट पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राहुल पिता महिपाल सेंद्रे 24 वर्ष निवासी हरदोली थाना तिरोड़ी निवासी है, जो बीते 1 साल से तिरोड़ी के अस्थाई आरटीओ चेक पोस्ट पर प्राइवेट कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था। मृतक को सरकारी अस्पताल कटंगी लाया गया। गुरुवार की सुबह मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पीडि़त परिवार का आरोप है कि आरटीओ चेक पोस्ट के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें हादसे की सूचना नहीं दी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि खवासा-नागपुर सड़क मार्ग पर कार्य प्रगति पर होने की वजह से जब वाहनों की आवाजाही का रूट बदला गया था, तब तिरोड़ी में अस्थाई आरटीओ चेक पोस्ट लगाया गया था। इस चेक पोस्ट को लेकर पहले काफी विवाद हुआ था मगर, इसके बाद भी चेक पोस्ट यथावत संचालन हो रहा था। फिलहाल घटना को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां तैनात युवक को रात्रि में किसी वाहन को रोकने की कोशिश की होगी, वाहन नहीं रूका और युवक को टक्कर मारकर निकल गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो