scriptविहिप ने मनाया संत रविदास जयंती, पदाधिकारियों का किया गठन | VHP celebrates Sant Ravidas Jayanti, constitutes office-bearers | Patrika News

विहिप ने मनाया संत रविदास जयंती, पदाधिकारियों का किया गठन

locationबालाघाटPublished: Feb 12, 2020 09:05:39 pm

Submitted by:

mahesh doune

विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड बिरसा में संत रविदास जयंती धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विहिप ने मनाया संत रविदास जयंती, पदाधिकारियों का किया गठन

विहिप ने मनाया संत रविदास जयंती, पदाधिकारियों का किया गठन

बिरसा. विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड बिरसा में संत रविदास जयंती धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान ग्राम दमोह खंड में स्थित दुर्गा मंदिर मंच में बैठक रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रखंड की बैठक प्रारंभ हुई।
इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संगठन विस्तार की योजना बनाई गई। धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम की योजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विहिप के जिला उपाध्यक्ष दिनेश बोपचे, प्रखंड अध्यक्ष लखन पंचवे, प्रखंड मंत्री प्रल्हाद शिव, संयोजक दीपक शरणागत, भगत नेताम, विष्णु मरकाम, पंकज मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पदाधिकारियों की हुई घोषणा
इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें दमोह प्रखंड अध्यक्ष अरविंद बंजारे, संयोजक कृष्ण कुमार धुर्वे, मंत्री कोमल निषाद, सालेटेकरी खंड मंत्री राजेश पंचवे, नितेश, पल्हेरा खंड संयोजक विजेंद्र पंचेश्वर को नियुक्त किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो