बालाघाटPublished: Jan 01, 2023 07:08:47 pm
दीपेश तिवारी
- पुलिस चौकी किन्ही के साकरीटोला गांव की घटना
नक्सलियों की आरामगाह नाम से प्रसिद्ध बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के किन्ही पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत ककोड़ी के ग्राम बोरवन के साकरी टोला गांव में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।