scriptग्रामीणों ने अवैध शराब ब्रिकी के खिलाफ खोला मोर्चा | Villagers opened against illegal liquor bricks | Patrika News

ग्रामीणों ने अवैध शराब ब्रिकी के खिलाफ खोला मोर्चा

locationबालाघाटPublished: Oct 27, 2018 11:20:55 am

Submitted by:

mukesh yadav

सैकड़ों महिलाओं ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

avaidh sharab

ग्रामीणों ने अवैध शराब ब्रिकी के खिलाफ खोला मोर्चा

बालाघाट। मुख्यलाय से आठ किमी. दुरी पर स्थित ग्राम कनकी की महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण महिला लगातार शराब की अवैध ब्रिकी का विरोध कर रही है। इसके लिए पूर्व में महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुन: सैकड़ों महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भुरिया को ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध शराब ब्रिकी पर प्रतिंबध लगाने की मांग की।
महिलाओं ने कहा की कनकी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का ग्राम रहा हैं। लेकिन आज इस ग्राम में गुंडों का राज चल रहा है और पुलिस कुछ भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण स्कूली बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही है। कनकी बस स्टैंड शराबियों का अड्डा बन गया है। यहां से महिलाओं और युवतियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से शीर्घ कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा विधानसभा चुनाव 2018 का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
ये रहे शामिल
ज्ञापन देने के दौरान ग्राम की कोमल सिंह नगपुरे, सेवकराम निवारे, अमित कातुरे, अनिल डहरवाल, अजय डहारे, प्रदीप गौतम, चन्द्रकांत कातुरे, किरण ठकरेले, उमा कातुरे, ज्योति कातुरे, गोपीका कारे, अरुण बिहले, रामबती लिल्हारे, गौरा लिल्हारे, नन्नदा भोयर, तिरंजा कातुरे, गंगा बाई, देवला बाई, मिरा बाई, पोसंता कातुरे, कौशल अंगुरे, गीता सिलहे, अनीता शिव, दामोदर कड़वे, रेखा भोयर सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो