scriptउपस्वास्थ्य केन्द्र के सामने ग्रामीणों ने दिया धरना | Villagers protest in front of sub-health center | Patrika News

उपस्वास्थ्य केन्द्र के सामने ग्रामीणों ने दिया धरना

locationबालाघाटPublished: Aug 17, 2019 08:56:56 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

सांकेतिक रुप से दुकानें भी रही बंद, करीब चार घंटे तक चलते रहा प्रदर्शन, उपस्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की पदस्थापना किए जाने की मांग

balaghat

उपस्वास्थ्य केन्द्र के सामने ग्रामीणों ने दिया धरना

बालाघाट. उपस्वास्थ्य केन्द्र समनापुर में डॉक्टर की पदस्थापना की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने न केवल केन्द्र सामने धरना दिया। बल्कि सांकेतिक रुप से दुकानें बंद कराकर विरोध प्रदर्शन भी किया। यह धरना प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चलते रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र समनापुर के अंतर्गत ६ ग्राम पंचायते आती है। इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण इसी अस्पताल के भरोसे है। लेकिन यहां पर कोई भी डॉक्टर पदस्थ नहीं है। जिसके कारण ग्रामीणों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टरों की कमी के विरोध में शनिवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र के सामने धरना दिया। वहीं मुख्यालय में संचालित दुकानों को भी संाकेतिक रुप से बंद कराया। इस दौरान धरना प्रदर्शन स्थल पर ही एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र होने के बाद भी मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। अनेक बार गंभीर मरीजों की बालाघाट ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो जाती है। पूर्व में अनेक बार स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की पदस्थापना किए जाने की मांग की गई। लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने कहा कि यदि उपस्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र ही डॉक्टर की पदस्थापना नहीं की गई तो ६ ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मिलकर सामूहिक रुप से आंदोलन करेंगे। इस बार यह आंदोलन सांकेतिक नहीं होगा। बल्कि उग्र होगा। इसके अलावा उन्होंने अनेक बाते कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो