script

उकवा में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई

locationबालाघाटPublished: Nov 20, 2019 07:59:28 pm

Submitted by:

mahesh doune

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती अहिल्यादेवी होलकर सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा मनाया गया।

उकवा में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई

उकवा में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई

उकवा. वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती अहिल्यादेवी होलकर सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। रानी लक्ष्मीबाई ने इतिहास मे यशस्वी शासक के रूप में झांसी का राज्य सुचारू रूप से चलाया। बुंदेलखंड के कवियों द्वारा कहा गया है कि खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष उषा गिरे ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 19 नवम्बर को 184 वीं जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 6 वीनस नगर उकवा में संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई। हम सभी महिलाओं को उनके जन्मदिन पर अपने हक व अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लेना होगा।
ये रहे शामिल
इस दौरान जनपद सदस्य सुरेखा बडोले, सोमवती मड़ावी, कांता गजभिये, लीलावती नागवंशी, रामबती, सुनीता उइके, प्रमिला कुसरे, सीमा धुर्वे, ममता परवार सहित अन्य शामिल रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो