scriptवैनगंगा मजदूर यूनियन ने मजदूरों को उपलब्ध कराए मास्क एवं सेनेटाइजर | Wainganga Mazdoor Union provided masks and sanitizers to laborers | Patrika News

वैनगंगा मजदूर यूनियन ने मजदूरों को उपलब्ध कराए मास्क एवं सेनेटाइजर

locationबालाघाटPublished: May 12, 2021 07:50:15 pm

Submitted by:

mukesh yadav

समाजसेवी शेषराम राहंगडाले एवं अंशु अवस्थी ने प्रदाय की आवश्यक सामग्री

वैनगंगा मजदूर यूनियन ने मजदूरों को उपलब्ध कराए मास्क एवं सेनेटाइजर

वैनगंगा मजदूर यूनियन ने मजदूरों को उपलब्ध कराए मास्क एवं सेनेटाइजर

बालाघाट। वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण शासन ने कोरोना कफ्र्यू लगाया हुआ है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं के सतत परिवहन एवं उपलब्धता बनाए रखने हेतु दैनंदिनी वस्तुए जिसमें मुख्यत दूध, सब्जी, फल, किराना एवं दवाइयों का निर्धारित समय अवधि में वितरण प्रणाली को सुनिश्चित करते हुए कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में मजदूरों द्वारा महती भूमिका निभाई जा रही हैं। इस कार्य में बालाघाट में वैनगंगा मजदूर यूनियन से जुड़े हुए श्रमिक, हमाल एवं मालवाहक अपना कार्य कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कर रहे हंै। यूनियन द्वारा नियमित रूप से मजदूरों को सुरक्षा हेतु आवश्यक सामग्री प्रदाय की जाती है।
इसी कड़ी में बालाघाट के सामाजिक बंधु शेषराम राहंगडाले एवं अंशु अवस्थी ने वैनगंगा मजदूर यूनियन के मजदूर साथियों के मध्य पहुंचकर कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया, साथ ही मजदूरों को बचाव करने की तरीकों से भी अवगत कराया। इस पुनीत कार्य के लिए वैनगंगा मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने शेषराम एवं अंशु का आभार व्यक्त किया। इस दौरान यूनियन के सभी मजदूरों, महिला श्रमिकों को दूरी बनाए रखने के तरीकों से अवगत भी कराया गया। साथ ही क्रमबद्ध तरीके से सामग्री का वितरण किया गया है।
समाजसेवी शेषराम राहंगडाले ने अपने बताया कि उन्हें वैनगंगा मजदूर यूनियन द्वारा प्रस्ताव आया कि यूनियन के मजदूरों एवं मालवाहक साथियों को सेनेटाइजर वितरण करना है। उनके द्वारा यूनियन के मजदूर साथियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस आपदा में हर संभव मदद की है। वही युनियन अध्यक्ष विशाल बिसेन ने कहा कि वैनगंगा मजदूर यूनियन के श्रमिक एवं मालवाहक साथियों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किए गए हंै। इन आवश्यक सामग्रियों को समाजसेवी साथी शेषराम राहंगडाले एवं अंशु अवस्थी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए यूनियन दोनों का आभार व्यक्त करता है। जिले में वर्तमान में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है उसमें प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वैनगंगा मजदूर यूनियन के सभी साथी आम जन तक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हेतु दैनिक कार्यरत है। आप सभी सुरक्षित रहे एवं नियमो का पालन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो