scriptजंगली सूकर ने युवक पर किया हमला, घायल | Wild Suu Kyi attacked the youth, injured | Patrika News

जंगली सूकर ने युवक पर किया हमला, घायल

locationबालाघाटPublished: May 25, 2019 05:34:18 pm

Submitted by:

mukesh yadav

जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत महदौली निवासी ३८ वर्षीय विजय बाहेश्वर पर सुबह १० बजे जंगली सुकर से हमला कर दिया।

vanya

जंगली सूकर ने युवक पर किया हमला, घायल

वारासिवनी। जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत महदौली निवासी ३८ वर्षीय विजय बाहेश्वर पर सुबह १० बजे जंगली सुकर से हमला कर दिया। जिसे उपचारार्थ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय बाहेश्वर बुधवार की सुबह १० बजे साईकिल से खेत जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक जंगली सुकर आया और पैर पर हमला करते हुए पैर को चिरते हुए भाग गया। इसके बाद विजय के द्वारा बचाव-बचाव की आवाज जोर-जोर से लगाई गई और आसपास स्थित लोगों ने दौड़े और उसे पानी पिलाया। इसके बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई एवं बेहोशी के हालात में सिविल अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। जहां बीएमओं डॉ. रविन्द्र ताथोड़ द्वारा उपचार किया गया। जंगली सुकर के हमले से विजय बाहेश्वर के पैर में चोटे आई है। ्रजानकारी वन विभाग के अधिकारियों को लगने के बाद वन विभाग के अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल विजय बाहेश्वर से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही वन विभाग से मिलने वाली मदद करने की बात कही।
चर्चा में घायल के बड़ा भाई ज्ञानेश्वर बाहेश्वर ने बताया कि विजय सुबह १० बजे साईकिल से खेत जा रहा था कच्चे रास्ते थे तभी जंगली सुकर ने पैर पर हमला कर दिया। जंगली सुकर ने पैर में काटा है, जिससे गहरा घाव भी बन गया है। बाहेश्वर ने बताया कि जंगली सुकरों के द्वारा महदौली के आसपास लगाई की धान व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है एवं पूर्व में भी जंगली सुकर ने कई लोगों पर हमला कर चुका है। जिससे ग्राम में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग से मांग है कि जंगली सुकरों को ग्राम के करीब न आने दिया जाए। साथ ही यह भी बताया कि वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल आए थे। उन्होंने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो