scriptमानव श्रंखला बनाकर महिलाओं ने किया चका जाम आंदोलन | Women made Chaka Jam movement by creating human chain | Patrika News

मानव श्रंखला बनाकर महिलाओं ने किया चका जाम आंदोलन

locationबालाघाटPublished: Feb 20, 2021 10:28:48 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

मानदेय नहीं दिए जाने के विरोध में पांच दिन से जारी है समूह की हड़ताल

मानव श्रंखला बनाकर महिलाओं ने किया चका जाम आंदोलन

मानव श्रंखला बनाकर महिलाओं ने किया चका जाम आंदोलन

बालाघाट. 8 माह से मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को स्व सहायता समूह के महिलाओं ने स्थानीय काली पुतली चौक पर चका जाम प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। चकाजाम आंदोलन के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
जानकारी के अनुसार मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर मप्र स्व सहायता समूह संगठन द्वारा १६ फरवरी से जिला पंचायत के सामने बेमियादी हड़ताल कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन के पांचवे दिन प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर काली पुतली चौक पहुंचे, जहां उन्होंने चकाजाम आंदोलन किया। इस दौरान महिलाओं ने मानव श्रंखला बनाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर लगातार समूह द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो