scriptनारी मंच की महिलाओं ने शिक्षकों का किया सम्मान | Women of Nari Manch honored teachers | Patrika News

नारी मंच की महिलाओं ने शिक्षकों का किया सम्मान

locationबालाघाटPublished: Sep 05, 2019 08:00:58 pm

Submitted by:

mukesh yadav

जिले की साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नारी मंच द्वारा 5 सितम्बर को शासकीय नवीन बालक हाईस्कूल बूढ़ी मेंं स्कूल परिवार के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

नारी मंच की महिलाओं ने शिक्षकों का किया सम्मान

नारी मंच की महिलाओं ने शिक्षकों का किया सम्मान

बालाघाट. जिले की साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नारी मंच द्वारा 5 सितम्बर को शासकीय नवीन बालक हाईस्कूल बूढ़ी मेंं स्कूल परिवार के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। नारी मंच की बहनों ने स्वमेव जाकर समारोह शिक्षकों को आश्चर्य चकित किया। वहीं समारोह में भाग लिया। संस्था अध्यक्ष शांता तिवारी के मार्गदर्शन में सुषमा नाविक, सुरभि शर्मा सचिव, शुभ्रा श्रीवास्तव सहसचिव एवं सरला माहुले कोषाध्यक्ष ने प्राचार्य रेखा वानखेड़े, केके येड़े, सीमा सुल्ताना, रीनल बिसेन, अमूले, पांडव, राजेन्द्र लांजेवार, पूजा, देवश्वरी, विनिता कालबेले, नितकला देशमुख, निर्मला सवालखिया शिक्षकगणों का डायरी पेन भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुषमा नाविक ने संस्था की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उपस्थित सभी शिक्षकगणों का अभिनंदन करते हुए गुरू के महत्व को बच्चों के समक्ष रखा एवं कदम मित्र होने के नाते स्वस्थ, स्वच्छ और खूबसूरत पर्यावरण के निर्माण में जिले में अनवरत प्रयास कर रही कदम संस्था के उद्देश्यों को बताया। बच्चों को पौधारोपण कर उनके संरक्षक की सीख दी। शुभ्रा श्रीवास्तव नें बच्चों को पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाली क्षति से आगह करते हुए पॉलीथीन के उपयोग को ना करने की समझाइश दी।
इस दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक व छोटी-छोटी गणेश प्रतिमाओं ने मन को मोह लिया। छात्र गणेश भंडारी ने छीन के पेड़ के पत्तों से खूबसुरत पुष्प गुच्छ बनाए गए थे। अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य व शिक्षकगणों ने संस्था को बाल समारोह के लिए आमंत्रित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो