scriptमजदूरों ने मॉयल उकवा गेट के सामने किया धरना प्रदर्शन | Workers protested in front of MOIL Ukwa Gate | Patrika News

मजदूरों ने मॉयल उकवा गेट के सामने किया धरना प्रदर्शन

locationबालाघाटPublished: Sep 25, 2021 11:16:17 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

वेतन समझौता सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मजदूरों ने मॉयल उकवा गेट के सामने किया धरना प्रदर्शन

मजदूरों ने मॉयल उकवा गेट के सामने किया धरना प्रदर्शन

बालाघाट/उकवा. जनशक्ति मैंगनीज मजदूर संघ द्वारा शनिवार को वेतन समझौता सहित अन्य मांगों के शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग को लेकर उकवा मॉयल गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में उकवा मॉयल, भरवेली खान, तिरोड़ी खान, चिखला मॉयल, डोंगरी मॉयल के कामगार मजदूरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिला श्रमिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। धरना प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने एक ही मांग पर ज्यादा जोर दिया कि उनका वेतन समझौता लागू किया जाए। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि मॉयल लिमिटेड नागपुर के अंतर्गत लगभग 11 माइन संचालित की जा रही है। इनमें मजदूरों का एग्रीमेंट आज तक नहीं किया गया है। जिसके एवज में मजदूरों के द्वारा 25 सितंबर को सुबह 6 बजे से मॉयल गेट उकवा के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। मजदूर एवं जनशक्ति मजदूर संघ के अध्यक्ष का कहना है कि जब तक मजदूरों का एग्रीमेंट समझौता नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। लगभग 10 वर्षों से एग्रीमेंट समझौता नहीं किया गया है। कई बार संघ के द्वारा ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया। लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। इस कारण एग्रीमेंट समझौता नहीं किया गया है। साथ ही मॉयल द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन में करीब ढाई सौ कर्मचारी, कामगार मजदूर शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो