बालाघाट

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने दी नसीहत

बैहर में महिला कांग्रेेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

बालाघाटApr 13, 2019 / 01:10 pm

mukesh yadav

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने दी नसीहत

बालाघाट. जिले की बैहर नगर पंचायत के जैन सभागृह में जिला स्तरीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न किया गया। सम्मेलन में मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मालवीय चौहान, क्षेत्रीय विधायक संजय उइके, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय काड्रीनेटर अंजू जैसवाल, महासचिव मप्र महिला कांग्रेस नेहा सिंह, मप्र महिला कांग्रेस की महामंत्री सीमा चौधरी सागर, सचिव आशा राय छिंदवाड़ा, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष डाली कावरे, जनपद अध्यक्ष सुशीला सराते, जिला अध्यक्ष शहनाज खान सहित जिले के चारों ओर से पधारे करीब 500 से अधिक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुई।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मालवीय चौहान एवं विधायक संजय उइके सहित अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा कम समय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में अधिक से अधिक चुनाव में की गई घोषणाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह विफल हो गई है। उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी दिलाने एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव नेहा सिंह ने उपस्थित संगठन पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा प्रतिकूल परिस्थिति में भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान करके इसे सफल करने में जो योगदान दिया है। उसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य ही पार्टी को मिलेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.