scriptजलाशय में नहाने गया युवक डूबा, मौत | Youth drowned in the reservoir, died | Patrika News

जलाशय में नहाने गया युवक डूबा, मौत

locationबालाघाटPublished: Oct 13, 2019 08:37:37 pm

Submitted by:

mukesh yadav

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शवमृतक को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने पंचनामा कर कराया पीएम

जलाशय में नहाने गया युवक डूबा, मौत

जलाशय में नहाने गया युवक डूबा, मौत

कटंगी. थाना क्षेत्र के खमरिया निवासी युवक गौरव अर्जुन ठाकरे (18) की नहलेसरा जलाशय में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि गौरव जलाशय के रपटे (ओवरफ्लो) में नहाने गया था। जहां गहरे पानी में जाकर डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर बल के साथ थाना प्रभारी कमल निगवाल पहुंचे। जिन्होंने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव की तलाश की। शव को ढूढने के लिए स्थानीय मछुआरो की मदद भी ली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार गौरव अपने कुछ 6-7 दोस्तों के साथ करीब 2 बजे नहलेसरा रपटे के पास नहाने गया था। इस दौरान एक दोस्त गहरे पानी में चला गया, जो डूब रहा था। अपने दोस्त को डूबने से बचाने के लिए गौरव गया और अपने दोस्त को बाहर निकाल लिया। लेकिन इस बीच वह खुद गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी दोस्तो ने गांव में आकर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को तलाश किया। दो घंटे शव की तलाश हो पाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो