scriptआकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक घायल | Youth wounded by crippling celestial electricity | Patrika News

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक घायल

locationबालाघाटPublished: Jun 14, 2019 09:32:52 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

लालबर्रा थाना क्षेत्र के नेवरगांव की घटना

balaghat

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक घायल

बालाघाट. लालबर्रा थाना क्षेत्र के नेवरगांव निवासी सूरज पिता महिपाल बाहेश्वर (२४) आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सूरज पंचायत द्वारा जारी मनरेगा के काम में गया था। शौच लगने पर समीप के खेत में शौच करने चले गया था। शौच से वापस आते समय आकाशीय बीजली कड़कने से उसकी चपेट में आ गया। जिसके कारण वह वहीं बेहोश हो गया। इसी दौरान गुल्ली बीन रही ग्राम की लड़कियों द्वारा उसे बेहोश देखने पर परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों द्वारा घायल युवक को लालबर्रा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वार उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विदित हो कि जिले में अब धीरे-धीरे मौसम परिवर्तन हो रहा है। इस दौरान जहां हवाएं चलती है। वहीं आसमान में बिजली भी कड़कती है। इन्हीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह युवक घायल हो गया। इसके पूर्व खैरलांजी क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो