Akhilesh Yadav Tweet: सांड से बचने के लिए दो घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा किसान, वीडियो वायरल होने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
बलियाPublished: Jul 30, 2023 03:57:25 pm
Akhilesh Yadav Tweet: उतर प्रदेश में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या और उनके उत्पात के चलते एक किसान को कथित तौर पर दो घंटे तक पेड़ पर चढ़े रहने पड़ा। वीडियो वायरल होने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।
Akhilesh Yadav Tweet:
गोवंशों का आतंक प्रदेश के कई जिलों में लगातार बढ़ता जा रहा है, इसी आतंक से बलिया के कई गांव परेशान हैं। इसी सिलसिले में एक घटना घटी जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल किसान का सांड से डर कर एक पेड़ पर चढ़ जाने और फिर सांड के जाने के इंतजार में पेड़ पर ही दो घंटे बैठे रहने का मामला सामने आया है।