बलिया

Sena Bharti Rally में बलिया के 423 युवाओं ने पार की पहली बाधा, मंगलवार को इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही है सेना भर्ती

बलियाDec 13, 2017 / 09:00 am

Sunil Yadav

Army rally bharti

वाराणसी. रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही Sena Bharti में सोमवार को बलिया जिले की रसड़ा तहसील के युवकों ने दमखम दिखाया। सुबह सात बजे से शुरू हुई दौड़ बारह बजे तक चली। इसमें कुल 4770 युवकों ने दौड़ लगाई, जिनमें 423 अभ्यर्थी सफल हुए। इन्हें अब अन्य शारीरिक परीक्षाएं, मेडिकल और लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ये कड़ी ट्रेनिग के बाद सैनिक बनकर देश की सेवा कर पाएंगे। मंगलवार को भी बलिया जिले के ही भर्ती होगी।
 

बलिया जिले के रसड़ा तहसील के कुल 8951 युवकों ने सेना भर्ती में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से सोमवार को 5216 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने पहुंचे। नाप तौल के बाद 446 अभ्यर्थी दौड़ से पहले ही बाहर कर दिए गए। इसके बाद बचे अभ्यार्थीयों को तीन-तीन सौ के ग्रुप में दौड़ाया गया। इन अभ्यार्थियों को चार सौ मीटर मैदान के चार चक्कर लगाने थे। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से 18 बार दौड़ कराई गई। इसमें कुल 423 युवक तय समय में दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले चरण में प्रवेश पा लिया।
 

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि जिन युवाओं ने दौड़ की पहले प्रैक्टिस की थी उन्हें ही सफलता मिल रही है। रैली में शामिल अभ्यार्तियों को फॉर्म के साथ ही उनको भर्ती के नियमों की जानकारी दे दी गई थी। युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी है। उन्होंने बताया कि इस बार भर्ती में आधार कार्ड अनिवार्य होने के बाद भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का आधार चेक किया जा रहै है। इसमें सोमवार को करीब सौ युवा आधार कार्ड न होने की वजह से भर्ती में शामिल नहीं हो सके।
 

गौतलब है कि एक दिन पहले मऊ जिले के 4314 अभ्यार्थियों ने सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगई थी। इनमें 423 युवाओं को सफलता मिली थी। वहीं मंगलवार को बलिया जिले की बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के 8727 युवा भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंच रहे है।

Home / Ballia / Sena Bharti Rally में बलिया के 423 युवाओं ने पार की पहली बाधा, मंगलवार को इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.