scriptउग्रवादियों से मुठभेड़ में बलिया का लाल शहीद, मचा कोहराम | Asam Rifles Constable martyred Death in Nagaland | Patrika News

उग्रवादियों से मुठभेड़ में बलिया का लाल शहीद, मचा कोहराम

locationबलियाPublished: Nov 20, 2018 04:47:03 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

आर्मी जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

Constable martyred

Constable martyred

बलिया. नागालैंड में उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के महुलानपार का लाल शहीद हो गया। आर्मी जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद जवान 2013 में असम राइफल में भर्ती हुआ था। दो साल पहले ही शहीद जवान की शादी हुई थी।

बता दें कि बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार गांव का रहने वाला सेना का जवान नागालैंड के जूना भुट्टो में तैनात था। नागालैंड में ही उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गया। शहीद जवान 2013 में असम राइफल में भर्ती हुआ था. उसके पिता भी असम राइफल में सैनिक हैं।
सेना के जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो साल पहले ही शहीद जवान की शादी हुई थी।
दो साल पहले हुई थी शादी
शहीद जवान का शादी दो साल पहले हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडिह निवासी नीतू देवी के साथ हुआ था। जवान के पिता व्यास ठाकुर भी असम राइफल्स में ही तैनात हैं और व्यास ठाकुर आज ही अपने ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आये थे। गांव वालों का कहना हैं प्रदीप बहुत बहादुर था । गांव के लोग उसे बहुत मानते थे। आज शाम को शहीद के गांव महुलानपार में उसका पार्थिव शरीर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो