script चुनाव तक ही याद रहते हैं वादे | Assembly Elections 2017 in Ballia | Patrika News

 चुनाव तक ही याद रहते हैं वादे

locationबलियाPublished: Jul 16, 2016 01:28:00 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

चुनाव जीतने के सभी वादों को नेताओं द्वारा दरकिनार कर दिया जाता है

Up Election

Up Election

बलिया. विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। चुनाव आने से पहले ही सभी नेता अपने प्रचार-प्रसार में में लग जाते हैं। तो कही बड़े-बड़े जनता से वादे कर बैठते हैं। मगर कितना निभाते हैं ये तो वक्त ही बताता है। 358 रसड़ा विधानसभा रसड़ा श्री नाथ बाबा मठ से विख्यात है। इस मठ की खासियत है कि ये क्षत्रिय (सेंगरो) के बाबा हैं। इनकी पूजा रोट और लठ्ठ से होती हैं। बलिया जनपद के सेंगर बंश इनकी पूजा करते हैं। यहां की भी स्थिति ठीक नहीं है। 

चुनाव की तो मंच से नेताओं द्वारा बड़े – बड़े वादे किये जाते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के सभी वादों को नेताओं द्वारा दरकिनार कर दिया जाता है। जिससे भोली भाली जनता परेशानी होती है। कुछ ऐसा ही हाल रसड़ा विधान सभा में देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र में जो मूल भूत सुविधायें हैं। जैसे सड़क,बिजली ,पानी, और औद्योगिक कल कारखानें। आज कई वर्षों से बंद पड़ी हैं ये चीनी मिल अपनी बदहाली पर किस तरह से आंसू बहा रहा हैं। यहां पर हजारों की संख्या में मजदूर काम करते थे। 


रसड़ा चीनी मिल है जो कई वर्षों से इस मिल में पेराई बंद चल रही है। आज झाड़-झांखड से लबरेज हैं इसकी मशीनों में आज जंक लग गया हैं और यहां पर अब कोई मजदूर नहीं है। एक कताई मिल भी है जो वर्षों से बंद पड़ी है। 


यहां की मशीनाें में जंक लग गए हैं पर वर्षों से बकायदे गार्ड रहते हैं ये अपनी जिंदगी को दांव पर रखकर रहते हैं यहां झाड़ झंखाड़ में हिंसक जानवर भी रहते हैं। इस विधान सभा में रेलवे स्टेशन ,परिवहन निगम की बस स्टेशन ,तहसील परिसर, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भी है।


इस विधान सभा में हुए 2012 के विधान सभा का जो चुनाव परिणाम आया वह बसपा के पाले में गया। यहां की जन समस्याओ को भी उमा शंकर सिंह विधायक ने रसड़ा चीनी मिल का मामला हो या कताई मिल का इसको लेकर विधान सभा की बैठक में कर चुके हैं। इस विधान कुल मतदाता की संख्या 336534 हैं जिसमे पुरुषों की संख्या 184448 हैं तो वहीं महिलाओं की संख्या 152072 हैं और अन्य 14 ,इसमें अगर जातिगत समीकरण की बात करें तो राजभर बिरादरी 50000 से लेकर 55000 तक हैं ब्राह्मण 35000 से 40000 तक ,क्षत्रिय की बात करें तो लगभग 40000 तक ये भी हैं। और अन्य में सभी जातियां हैं । 


रसड़ा विधान सभा के खनवर गांव के रहने वाले हैं उमा शंकर सिंह विधायक 351 शादियां भी कराई विधायक ने। विधायक द्वारा कराये गए कार्यों से इस विधान सभा के लोग अपने विधायक से काफी संतुष्ट हैं।ग्रामीणों की माने तो विधायक ने जो कार्य किये वो कोई विधायक बिस वर्षों में नहीं किया।चमचमाती सड़के , बिजली की समस्या से निजात ,और तमाम सुबिधाओं से लैंस किया बिधायक ने।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो