बब्बन राजभर ने बताया है कि उन्होंने बसपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अपने फैसले की जानकरी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का फैक्स के जरिये दे दी है। बब्बन राजभर देवरिया जिले की सलेमपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे हैं। इस बार भी उनका चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो उन्होंने इसी के मद्देनजर ये फैसला लिया है। पर वह अब किस पार्टी का दामन थामेंगे और चुनाव लड़ेंगे उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है।