मामला पूरा जानें
बलिया का बांसडीह विधानसभा क्षेत्र राजनीति के चलते हमेश सुर्खियों में रहता है। पर मामला कुछ अलग है। भैंस ने जन्मा गाय का बछड़ा। पर इसमें भी भरपूर राजनीति हो रही है। असेगा गांव के किसान सत्येन्द्र यादव के घर काले रंग की भैंस ने भूरे व सफेद रंग के गाय के बछड़े को जन्म दिया है। शक्ल सूरत भी बछड़े जैसा ही है। अगल-बगल के गांवों से लोग इस ‘अचरज’ को देखने आ रहे हैं। सत्येन्द्र यादव ने इस बारे में बताया कि, उसने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंसा का सीमेन डलवा था। आशंका जताई जा रही है कि शायद डॉक्टर ने भैंस में सांड का सीमेन डाल दिया है, जिसके वजह से भैंस को गाय का बछड़ा पैदा हुआ है। सत्येन्द्र ने इसे कुदरत का करिश्मा बताया है। हालांकि डॉक्टरों की राय है कि भैंस में सांड का सीमेन डालने पर यह स्वीकार्य नहीं होगा। अब जाने क्या हुआ पर यह सत्य है कि, भैंस ने गाय का बछड़ा जन्मा है। अखिलेश का तंज, इसमें भी घपला
चर्चा इस जोरदार ढंग से हुई कि यह राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई। समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जब यह सुना तो आश्चर्य चकित रह गए। बलिया के असेगा गांव के इस अनोखे मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने अधिकृत ट्वीट से खबर पोस्ट करते हुए टैग लाइन लिखी ‘इसमें भी घपला...।’ अखिलेश यादव के इस ट्विट के बाद बलिया का यह रोचक प्रसंग और सुर्खियों में आ गया।