scriptBallia girl raped for two months in Bihar police rescued her | UP Crime: बलिया की किशोरी से बिहार में दो महीने तक रेप, पुलिस ने ऐसे किया रेस्‍क्यू | Patrika News

UP Crime: बलिया की किशोरी से बिहार में दो महीने तक रेप, पुलिस ने ऐसे किया रेस्‍क्यू

locationबलियाPublished: Sep 21, 2023 07:22:50 pm

Submitted by:

Vishnu Bajpai

Ballia Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की किशोरी को बिहार में बंधक बनाकर दो महीने तक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जाल बिछाकर धर दबोचा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

Ballia girl raped for two months in Bihar police rescued her
बलिया की ‌किशोरी से बिहार में दो महीने तक दुष्कर्म।
Ballia Girl Raped in Bihar: यूपी के बलिया से अगवा की गई किशोरी को बिहार के नालंदा में बंधक बनाया गया था। दो महीने पहले परिजनों ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस किशोरी की खोजबीन में लगी थी। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक जुलाई में किशोरी को ले गया था। पुलिस लगातार युवक और किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच खबर मिली कि युवक किशोरी के साथ बलिया के मनियर आया हुआ है। पुलिस ने बिना देर किए उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के बाद युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.